Friday, March 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश सपा प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित क्र द्वार

सपा प्रतिनिधि मण्डल पीड़ित क्र द्वार

228

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार जनपद बाराबंकी के ग्राम सेठमऊ पीपरी थाना सतरिख निवासी 16 वर्षीय दलित नाबालिग बालिका पुत्री जगजीवन (अनु0जा0), जो मजदूरी के लिये निकली थी, की दर्दनाक हत्या से पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेने हेतु निम्न 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल दिनांक-17 अक्टूबर 2020 को ग्राम सेठमऊ पीपरी थाना सतरिख जनपद बाराबंकी पहुंचेगा।

   प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य हैं फरीद महफूद किदवई, पूर्व मंत्री, राकेश वर्मा पूर्व मंत्री, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, धर्मराज उर्फ सुरेश यादव विधायक, राजेश यादव सदस्य विधान परिषद, गौरव रावत विधायक, रामगोपाल रावत पूर्व विधायक, राममगन रावत पूर्व विधायक तथा हाफ़िज अयाज़ अहमद जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बाराबंकी।