Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home राजनीति आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा-अखिलेश

आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा-अखिलेश

247
भाजपाई एआई समिट से हुई जग हंसाई:अखिलेश यादव
भाजपाई एआई समिट से हुई जग हंसाई:अखिलेश यादव

सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी के विरूद्ध भाजपा द्वारा किए जा रहे षड्यंत्रों से सचेत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र सत्ता का दुरुपयोग करने का है। लोगों में भ्रम पैदा करने में भाजपा और आरएसएस माहिर है। समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने में भाजपा कोई कसर नहीं छोडती है। इसलिए एकजुटता के साथ भाजपाई साजिशों का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को सतर्क एवं तैयार रहना होगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जान बूझकर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। वह पीडीए-पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों को संवैधानिक व्यवस्था से बाहर कर रही है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में आकण्ठ डूबी हुई है। भाजपा समाज में नफरत फैलाने की रणनीति को आगे बढ़ा रही है। आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा-अखिलेश

भाजपा जातीय जनगणना की विरोधी है। भाजपा सामाजिक न्याय के भी विरुद्ध है। इसीलिए वह समाज को बांटने का काम कर रही है। किसान, गरीब, उसकी प्राथमिकता में नहीं है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। महिलाएं-बेटियां रोज अपमानित और दुष्कर्म की शिकार हो रही है। भाजपा सरकार को इनकी चिंता नहीं। अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 का चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। भाजपा आने वाली पीढ़ी का भविष्य बिगाड़ने की कोशिश में है। देश के सामने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार जैसी बड़ी समस्याएं है। भाजपा इनसे ध्यान भटका कर इस बड़ी लड़ाई को कमजोर करना चाहती है। समाजवादी पार्टी भाजपा के मुकाबले के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी की नीतियों और विचारधारा पर लोगों का भरोसा है। समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों और उपलब्धियों को बस जन-जन तक पहुंचाना है। लोक कल्याणकारी राज की स्थापना के लिए भारतीय संविधान को बचाना जरूरी है। आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा-अखिलेश