Monday, February 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ग्राम बाबूतारा में मकबूल खां के मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु मुख्य...

ग्राम बाबूतारा में मकबूल खां के मृत्यु की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी नामित

193


प्रतापगढ़, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने ग्राम बाबूतारा ;सगरा सुन्दरपुरद्ध थाना कोतवाली लालगंज निवासी मकबूल खॉ की पुलिस दबिश के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु तथा मृतक मकबूल खां पुत्र रमजान खां द्वारा पुलिस पर लगाये जा रहे आरोपों की निष्पक्ष जांच हेतु मकबूल खॉ की मृत्यु की घटना घटित होने सम्बन्धी समस्त तथ्यों की मजिस्ट्रीयल जांच हेतु मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया है जो घटना घटित होने की परिस्थितियों व सम्बन्धित सभी लोगों के अभिकथन व साक्ष्य लेकर समस्त पहलुओं की गहनता से सघन जांच करके अपनी विस्तृत आख्या 15 दिवस के भीतर उपलब्ध करायेगें।