एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद

अयोध्या। प्रदेश भर के समस्त जनपदों के एक जनपद, एक उत्पाद योजना के उत्पादों हेतु ओ0डी0ओ0पी0 काम्पलेक्स संचालित करने के दृष्टिगत अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय, मल्टीलेवल पार्किंग स्थल (निकट साकेत पेट्रोल पम्प) का जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जायजा लिया। जिलाधिकारी ने अन्तर्राष्ट्रीय राम कथा संग्रहालय में खाली पड़े वेसमेंट सहित विभिन्न कमरों, हालो में ओ0डी0ओ0पी0 के अन्तर्गत चयनित अच्छी गुणवत्ता के उत्पादों के विक्रय हेतु ओ0डी0ओ0पी0 काम्पलेक्स के रूप में विकसित करने हेतु डीडी पर्यटन को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर योजना बनाने के निर्देश दिये। जहां पर अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्वालुओं को एक ही स्थान पर प्रदेश भर के समस्त जनपदों में चयनित ओ0डी0ओ0पी0 उत्पाद उपलब्ध हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button