अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नियमित योगाभ्यास का लिया संकल्प

योग दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया।योगाभ्यास अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया गया।योग दिवस के अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास।अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया गया।

लखनऊ। लोक निर्माण विभाग, लखनऊ के परिसर में आज 8वें अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष के नेतृत्व में शारीरिक एवं मानसिक कल्याण के लिये अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करते हुये योगाभ्यास किया गया।योगाभ्यास कार्यक्रम यौगिक सूक्ष्म व्यायाम से प्रारम्भ होते हुये स्कंध संचालन, घुटना संचालन, योगासन, कपाल भाति प्राणायाम अभ्यास किया गया। योगाभ्यास के उपरान्त समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा यह संकल्प लिया गया कि “ मैं हर समय मन को संतुलित स्थिति में रखने के लिये खुद को प्रतिबद्ध करता हूँ, मैं स्वयं के साथ परिवार, कार्यस्थल, समाज और संसार के प्रति शांति, स्वास्थ्य, और सामंजस्य के संवर्धन हेतु अपना कर्तव्य निभाने के लिये प्रतिबद्ध रहूँगा। अन्त में शांति पाठ के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक दूसरे को योग दिवस की बधाई देते हुये नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।योगाभ्यास कार्यक्रम में मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, राकेश सक्सेना, प्रमुख अभियन्ता (परिकल्प नियोजन), अरविन्द कुमार श्रीवास्तव, प्रमुख अभियन्ता (ग्रामीण सड़क) के साथ-साथ मुख्यालय स्थित मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button