हर घर को मिलेगी सरकारी नौकरी और व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए-शिवपाल सिंह यादव

हर घर के एक व्यक्ति को मिलेगी सरकारी नौकरी और व्यवसाय के लिए 5 लाख रुपए ।

इटावा। जसवंत नगर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने ताखा विकास खण्ड में अपने मतदाताओं से संपर्क साधा। इस बीते पांच चुनावों में शिवपाल सिंह यादव को इस विकास खण्ड से शानदार समर्थन हासिल होती रहा है। मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि सरकार बनने पर हर परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने और बेकारों को रोजगार शुरू करने के लिए 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। इस रूपए को वापस नहीं लौटाना है।


पूंजा में आयोजित सभा में भरथना के पूर्व विधायक विनोद कुमार यादव उर्फ कक्का ने ताखा विकास खण्ड में हुए विकास का सारा श्रेय शिवपाल सिंह यादव को दिया। सभा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख वीरपाल सिंह यादव, नीरज, शिवम दुबे, मास्टर देवीदयाल, अजय चौबे, डीलर राजपाल सिंह, सालिगराम तिवारी, दुर्गेश शुक्ला, ताखा के ब्लॉक प्रमुख ध्रुव कुमार यादव उर्फ चीनी , वीरेंद्र शाक्य आदि सहित सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


बकौली गांव में वोट देने की अपील करने के पहले भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि समाजवादी सरकार बनते ही महिलाओं की पेंशन बहाल होगी और उन्हें सालाना 18000 रूपए दिए जाएंगे।रतहरी गांव में भी शिवपाल सिंह यादव का जोरदार स्वागत हुआ। नगला हरचंद के नीरज सिंह यादव, रिंकू, भूरे, विवेक कुमार , राम प्रताप शाक्य और पूर्व मंत्री विनोद कुमार यादव उर्फ कक्का आदि ने शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया और उन्हें रिकार्ड मतों से विजई बनाने का वादा किया। इसी तरह मामन, रेदौली और अधीनी गांव में आयोजित सभाओं में शिवपाल सिंह यादव का स्वागत किया गया।इन सभी कार्यक्रमों में शोभा राम प्रजापति, उषा प्रजापति, रविन्द्र यादव ने हिस्सा लिया। इसी बीच शिवपाल सिंह यादव ने भरतिया में एक फुटबाल टूर्नामेंट का भी उदघाटन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button