Sunday, January 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश विपक्षी केवल बरगलाने में लगे-साध्वी निरंजन

विपक्षी केवल बरगलाने में लगे-साध्वी निरंजन

184

 हिमांशु दुबे

भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान व मजदूरों के जीवन में खुशहाली के लिए प्रत्येक योजना को गरीबों को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार पूरी ताकत से जनता के बीच रही और उनको सुविधाऐं उपलब्ध करायीं। साध्वी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा व राशन का लाभ दिया गया। जबकि विपक्षी केवल बरगलाने में लगे हुए हैं। 


कानपुर देहात के भोगनीपुर व पुखरायां में भाजपा की जन विश्वास यात्रा निकली। यहां पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, भानु प्रताप सिंह वर्मा, राज्यमंत्री अजीत पाल व विधायक विनोद कटियार रथ पर सवार थे। केंद्रीय राज्यमंत्री श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि दिल्ली व सूबे में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। इसे विपक्षी पार्टियां पचा नहीं पा रहीं हैं। सूबे में कानून व्यवस्था का राज स्थापित हुआ है।


यात्रा मूसानगर के लिए रवाना हुई। मूसानगर में गजनेर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने रथ को रोक करके जोरदार स्वागत किया व पुष्प वर्षा की। मंत्री व विधायक ने सभी कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम के लिए आभार जताया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इस जोश व मेहनत को बरकरार रखें विधानसभा चुनाव में फिर से भाजपा सरकार बनानी है।  देश व प्रदेश का आज विकास तेजी से हो रहा तो यह भाजपा सरकार के कारण ही हुआ है। भाजपा की जनविश्वास यात्रा पूरे प्रदेश में निकाली जा रही है। इसी क्रम में यात्रा कानपुर देहात पहुंची जिसका लोगों ने जगह जगह स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कानपुर की सीमा में पहुंचेगी।