Sunday, February 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने यदुवंशियों का किया सम्मान

केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने यदुवंशियों का किया सम्मान

310

लखनऊ मलिहाबाद गुरुवार को विधानसभा मलिहाबाद के सागर लॉन में भव्य यदुवंशी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में यदुवंशी समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी सहित लोग उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा मोहनलाल गंज सासंद एवं केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर रहे।सम्मेलन में यदुवंशी समाज के कार्यकर्ताओं व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बड़े स्तर पर हुआ। मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि वैदिक काल से लेकर आज तक यादव वीरों ने समय-समय पर देश के लिए कुर्बानियां दी हैं।

आजादी के समय रेजांगला युद्ध इसका जीता जागता उदाहरण है और आज भी देश पर मर मिटने का जज्बा अहीर वीरू में है। इसके लिए उनके सम्मान व स्वाभिमान के लिए सेना में अहीर रेजीमेंट का गठन अति आवश्यक है।सम्मेलन में अतिथि के रूप में आए क्षेत्रीय विधायक जयदेवी कौशल, विकास किशोर (आशू) क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनु0 मोर्चा व कार्यक्रम के आयोजक निरंजन सिंह उर्फ लल्ला यादव व सौरभ यादव सभासद ज्ञान यादव सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं यादव समाज के लोग मौजूद रहे।