Sunday, January 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश संडीला विधानसभा में आज समाजवादी जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन

संडीला विधानसभा में आज समाजवादी जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन

186

संडीला। संडीला विधानसभा क्षेत्र में आज समाजवादी जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजवादी पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 मनोज कुमार पांडे विधायक ऊंचाहार उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी तथा हरदोई जनपद के समाजवादी पार्टी के  जिलाध्यक्ष श्री जितेन्द्र वर्मा ‘जीतू‘ की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं  संयोजक डाॅ0 अश्वनी सिंह एवं मुख्य अतिथि डाॅ0 मनोज कुमार पाण्डेय व श्रीमती जूही सिंह के द्वारा प्रख्यात समाजवादी चिंतक पूज्य लोहिया जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं माल्यार्पण करके  किया।


  मुख्य अतिथि डाॅ0 मनोज कुमार पाण्डेय ने वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह, विद्वेष की भावना से, समाजवादी विचार धारा में विश्वास करने वालों को किस प्रकार उनको प्रताड़ित, अपमानित किया जा रहा है।जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बड़े विस्तार पूर्वक अखिलेश सरकार की लोककल्याणकरी योजनाओं का उल्लेख किया। विधान परिषद सदस्य सैय्यद मिसबाहुद्दीन ने संडीला विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को जनता के सामने रखा।


 समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह ने अपने उद्बोधन में वर्तमान सरकार की जन विरोधी नीतियों, महिलाओं की उपेक्षा, महिला अपराध आदि समस्याओं पर बहुत ही तथ्यात्मक, तर्क एवं प्रमाण के साथ  हर एक विंदु पर वर्तमान सरकार की असफलता, विफलता एवं नियत पर सवाल खड़े किए।मुख्य अतिथियों ने जिलाध्यक्ष के साथ ग्राम तिलोइया खुर्द के बूथ के दलित बूथ अध्यक्ष बाबूलाल गौतम के आवास पर दोपहर का भोजन ग्रहण किया। कार्यक्रम का संचालन मो० आलम खान एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर हाजी मो० असलम जितेंद्र यादव, आनद सिंह, अमित अवस्थी, विशाल अर्कवंशी, राम चन्द्र मौर्य समेत सर्व समाज के लोगों ने कार्यक्रम में सहयोग किया।