योगी मंत्रिपरिषद के निर्णय

नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास हेतु नागरिकउड्डयन विभाग के नाम दर्ज 1334 हे0 भूमि ज्वाइंट वेंचर कम्पनीनोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट लि0 को लीज पर दिए जाने हेतुस्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क में छूट का प्रस्ताव अनुमोदित


लखनऊ। मंत्रिपरिषद ने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के विकास हेतु नागरिक उड्डयन विभाग के नाम दर्ज 1334 हेक्टेयर भूमि ज्वाइंट वेंचर कम्पनी नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट लि0 (एन0आई0ए0एल0) को लीज पर दिए जाने हेतु स्टाम्प शुल्क एवं निबन्धन शुल्क में छूट के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मंत्रिपरिषद द्वारा परियोजना के सम्बन्ध में समय पर यथा आवश्यकतानुसार निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री जी को अधिकृत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई है।


यह निर्णय जनपद गौतमबुद्धनगर में जेवर के निकट नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट की स्थापना में सहायक होगा। इस एयरपोर्ट की स्थापना से आमजन को हवाई सेवा में सुविधा होगी तथा सम्पूर्ण क्षेत्र का तेजी से आर्थिक विकास सम्भव होगा।


संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में एडवांस आॅप्थेल्मिक सेण्टर एवं सर्विस ब्लाॅक के निर्माण में उच्च विशिष्टियों के प्रयोग के सम्बन्ध में


मंत्रिपरिषद ने संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में एडवांस आप्थेल्मिक सेण्टर एवं सर्विस ब्लाॅक के निर्माण कार्य में प्रयुक्त उच्च विशिष्टियों पर अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि संस्थान में एडवांस आॅप्थेल्मिक सेण्टर एवं सर्विस ब्लाॅक के निर्माण कार्य हेतु व्यय वित्त समिति द्वारा 6,139.72 लाख रुपये की लागत अनुमोदित की गयी है। परियोजना के तहत भूतल एवं द्वितीय तल का निर्माण कार्य किया जाना है। इस परियोजना के अन्तर्गत भूतल पर फायर, इलेक्ट्रिकल, पार्किंग आदि तथा प्रथम तल पर सेमिनार हाॅल, पैण्ट्री, मीटिंग रूम, टेलीमेडिसिन रूम आदि तथा द्वितीय तल पर लैब, डिपार्टमेण्टल लाइब्रेरी आदि का निर्माण कार्य प्रस्तावित है, जिसमें उच्च विशिष्टियां भी सम्मिलित हैं।

उच्च विशिष्टियों के अन्तर्गत स्ट्रक्चर ग्लेजिंग, एल्युमिनियम कम्पलीट पैनल, डिजाइनर जी0आर0सी0 जाली, एण्टीस्क्डि, एण्टीबैक्टीरियल फ्लोरिंग, मेटल फाॅल्स सीलिंग, ग्लास डोर, सैण्ड स्टोन क्लेडिंग का प्रयोग किया जाना है।संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में एडवांस आॅप्थेल्मिक सेण्टर एवं सर्विस ब्लाॅक के निर्माण कार्य के पूर्ण हो जाने से आॅप्थेल्मिक डिस्आॅर्डर के रोगियों को समुचित उपचार, नेत्रहीनों के लिए काॅर्नियल ट्रांसप्लाण्ट की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। नेत्रहीनों के लिए काॅर्नियल ट्रांसप्लाण्ट की सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा का लाभ भी मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button