Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश उन्नाव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

उन्नाव दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख

203

मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव के फतेहपुर चैरासी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रु0 तथा घायलों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश।दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश।


लखनऊ।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव के फतेहपुर चैरासी क्षेत्र में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्हांेंने अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।