Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश चुनावी रंजिश में दबंगो ने किया हमला

चुनावी रंजिश में दबंगो ने किया हमला

178


चुनावी रंजिश में दबंगो ने किया हमला,सिपाही सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल,बीजेपी नेताओं के दबाव में पुलिस नही कर रही है कोई करवाई.

जौनपुर, मछली शहर। जौनपुर के ग्राम करौरा थाना मछली शहर में बीती रात्रि तकरीबन नौ बजे एक समुदाय के दबंगों ने दूसरे समुदाय के लोगों को बंधक बनाकर उन पर लाठी-डंडे, धारदार हथियार और असलहो के बट से गंभीर हमला कर दिया। इस घटना में चार लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई है। हमले में घायल हुए एक व्यक्ति गोपाल यादव के गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। हमला करने वाले लोगों में अशोक सिंह, भाई विनोद सिंह, दो बेटे तथा उनके दो भतीजे प्रदीप सिंह और संदीप सिंह आदि शामिल थे। इन लोगों ने मिलकर जयप्रकाश यादव, अंकित यादव और पुलिस विभाग में कांस्टेबल अंकित यादव हमला कर घायल कर दिया था।अंकित यादव विभाग से अवकाश लेकर घर आए हुआ था। बताया जाता है कि अशोक सिंह का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है और यह मछली शहर ब्लॉक का पूर्व प्रमुख भी रहा है। मामला जाति विशेष की दबंगई तथा सत्तापक्ष से जुड़े होने के कारण पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव डाला जा रहा है तथा पीड़ित पक्ष पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार अशोक सिंह के रसूख का प्रभाव रहा है कि पंचायत चुनाव में भी इनके लाइसेंसी असलहे नहीं जमा कराए गए थे। यह भी बताया जाता है कि प्रधानी के चुनाव में अशोक सिंह के प्रत्याशी का विरोध करने के कारण यह हमला किया गया।