Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश

मजिस्ट्रीरियल जांच के आदेश

186


लखनऊ। नगर मैजिस्ट्रेट लखनऊ शशि भूषण राय ने सूचित किया कि जिला प्रोवेशन अधिकारी लखनऊ की सूचना दिनांक 20.03.2021 पर जिला मजिस्ट्रेट महोदय लखनऊ के अनुमोदन दिनांक 23.03.2021 द्वारा स्वै0 संस्था लीलावती मुंशी निराश्रित बालगृह/दत्तक ग्रहण इकाई मोतीनगर लखनऊ में आवासित शिशु अंश की दिनांक 09.03.2021 को हुई मृत्यु की मैजिस्ट्रीरियल जांच हेतु जिलाधिकारी महोदय लखनऊ द्वारा अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है।


उन्होंने सूचित किया कि उक्त मैजिस्ट्रीरियल जांच के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को किसी भी तरह की कोई जानकारी अथवा किसी को किसी भी तरह की मौखिक/लिखित साक्ष्य/बयान देना हो तो वह विज्ञप्ति प्रकाशन 15 दिन के अन्दर अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय कक्ष संख्या-21 कलेक्ट्रेट लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस में (सार्वजनिक अवकाश छोड़कर) कार्यालय समय में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।