Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक कार्य...

त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक कार्य करने के निर्देश

227


समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6, लाजपतराय भवन, कैसरबाग, लखनऊ पर मासिक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जय सिंह ‘जयन्त’ एवं संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया।

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में पूरी मजबूती के साथ बूथ स्तर तक कार्य करने के निर्देश दिये। साथ ही मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार दिनांक 13 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश की प्रथम राज्यपाल सरोजनी नायडू के जन्मदिवस पर महिलाओं से सम्बन्धि मुद्दों पर पार्टी के जिला कार्यालय पर विचारगोष्ठी करने हेतु ‘‘समाजवादी महिला घेरा’’ का आयोजन किया जायेगा, जिसके लिए महिला सभा की जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए निर्देश दिया गया।

विधानसभाओं में चल रही चौपालों को और अधिक सफल बनाने के लिए विधानसभा अध्यक्षों को कहा गया एवं मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी 2021 को प्रत्येक विधानसभा में ट्रैक्टर पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ एवं जिला कमेटी द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।


बैठक में पूर्व सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी चौधरी जगदीप सिंह यादव, पूर्व विधायक इन्दल रावत, पूर्व प्रदेश सचिव विजय सिंह, वीर बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, राजबीर सिंह चैहान, विरेन्द्र सिंह यादव, डी0पी0 रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मु0सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, जिला उपाध्यक्ष नवनीत सिंह, अनिल पासी, महेश सिंह लोधी, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, शंकर लोधी, जिला सचिव राजकुमार यादव, नरोत्तम सिंह, बैजनाथ रावत, अखिलेष उर्फ प्रमोद गौतम, रामलखन यादव, मो0 अकरम ‘बब्लू’, मो0 इब्राहीम, ज्ञानेन्द्र कुमार ‘ज्ञानू’, पंकज रावत, मनमोहन सिंह, सुहागवती, अनीता रावत, सुभाष यादव, रईस अहमद, पन्ना लाल रावत, मुन्नी पाल, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष शषिलेन्द्र यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डाॅ0 मोहनलाल पासी, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष रामबाबू चौरसिया, युवजन सभा जिला महासचिव गोविन्द यादव, बी0के0टी0 विधानसभा अध्यक्ष विदेश पाल यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष इशियाक अहमद, हरिपाल यादव, वरिष्ठ नेता सुरेषचन्द्र शर्मा, ‘गोलू’, प्रवेष कुमार यादव, के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।