Saturday, May 30, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आग लगने से गृहस्थी जलकर राख

आग लगने से गृहस्थी जलकर राख

323

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के विकास खंड मवई अंतर्गत ग्राम सभा अशरफपुर गंगरेला गांव में गुरुवार देर शाम राधेश्याम रावत के छप्पर नुमा घर में आग लग गई। आग में जलकर उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
आग की चपेट में आने से पड़ोसी जयलाल रावत की भैंस भी झुलस गई।रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिह ने बताया कि सूचना मिली है हल्का लेखपाल को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है।