
मां कामाख्या धाम महोत्सव में मंगलवार की संध्या को प्रस्तुति देते भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ। मां कामाख्या धाम महोत्सव पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ
धर्मेंद्र यादव
अयोध्या/रुदौली। मां कामाख्या धाम मंदिर परिसर में आयोजित 7 दिवसीय माँ कामाख्या धाम महोत्सव के छठवें दिन मंगलवार को देर शाम भोजपुरी स्टार और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ पहुंचे। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति में “बुलडोजर बाबा दाब रहे हैं, माफिया भाग रहे हैं” गीत ने पंडाल में धूम मचा दी। और दर्शक बेकाबू हो उठे। युवाओं का यह आलम था कि कुर्सियों पर खड़े होकर थिरकने लगे।निरहुआ के मंच पर पहुंचते ही न्यास के मुख्य संरक्षक विधायक राम चंद्र यादव व न्यास अध्यक्ष रविकांत तिवारी मोनू ने माता की चुनरी भेंटकर उनका स्वागत किया। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि मां कामाख्या का आशीर्वाद ही है कि आज पूर्वांचल से चलकर मां कामाख्या जी के दरबार में हाजिरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
रुदौली विधायक रामचंद्र यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि माँ कामाख्या धाम महोत्सव की जो शुरुआत की है। बहुत ही अच्छा है। उन्होंने कहा कि विधायक जी के आमंत्रण पर ‘पटना से पाकिस्तान 2’ फिल्म की शूटिंग को छोड़कर आना हुआ है। जो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने चलते-चलते कहा कि रुदौली वालों ने इतिहास रच दिया है। दिनेश लाल यादव ने कार्यक्रम की शुरुआत माँ के भजन गीत के साथ किया। उसके बाद भोजपुरी का सुपरहिट गाना ‘ए राजा हमका बनारस घुमा द’… निरहुआ रिक्शा वाला… निरहुआ सटल रहे …. के गाने की प्रस्तुति पर दर्शक झूम उठे। अपने गाने के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। और जय श्रीराम के नारे भी लगाते रहे। इस मौके पर चेयरमैन शीतला प्रसाद शुक्ल, कमलेश यादव, निर्मल शर्मा, आलोक चंद्र यादव, तेज तिवारी, सुरेश निषाद, श्याम बाबू गुप्ता, जगप्रसाद रावत, प्रधान अर्जुन यादव, पवन यादव प्रधान, अजीत प्रताप सिंह, राज किशोर सिंह, किशोरीलाल भारती, शशि यादव, बब्बन शुक्ल, कृष्ण सागर पाल समेत बड़ी संख्या में जनसमूह मौजूद रहा। मां कामाख्या धाम महोत्सव पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ