Wednesday, January 28, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश

भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश

266
भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश
भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश

करहल और खैर विधानसभा उपचुनाव में विशाल चुनावी जनसभाओं को अखिलेश यादव ने सम्बोधित किया। विधानसभा करहल में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव और खैर विधानसभा उपचुनाव मेंसमाजवादी पार्टी प्रत्याश चारू केन को भारी मतों से जिताने की अपील की। अखिलेश यादव ने करहल के घिरोर स्थित कोसमा चौराहा पर आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा कुछ भी कर ले, उपचुनाव में वह नौ-की नौ सभी सभी सीटे हारेगी और समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन सभी सीटें जीतेगी। उपचुनाव में करहल विधानसभा से तेज प्रताप यादव की सबसे बड़ी जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला किया और उसे हराया। इसीलिए आज केन्द्र में भाजपा की बहुमत की सरकार नहीं है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन ने सबसे ज्यादा सीटें जीतने का काम किया। इंडिया गठबंधन ने न केवल सबसे ज्यादा सीटें जीती बल्कि ऐसी भी सीट जीती जिसकी वजह से भाजपा को नींद नहीं आ रही है। जनसभा को मैनपुरी से पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह और सांसद डिम्पल यादव ने भी सम्बोधित किया। भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पीडीए और किसानों, नौजवानों सबको धोखा दिया है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। कालाबाजारी हो रही है। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ा दी हैं। लागत बढ़ी है। खेती घाटे का सौदा हो गया हैं। भाजपा सरकार न खाद उपलब्ध करा पा रही है न बीज। डीजल, पेट्रोल महंगा कर दिया है। खाने पीने की चीजें सब महंगी कर दी है। हर वर्ग महंगाई से परेशान है, लेकिन किसानों पर महंगाई की मार सबसे ज्यादा है। खाने, पीने से लेकर सोने, चांदी, तक सब महंगी कर दी है। भाजपा अपने करीबी उद्योगपतियों के को मुनाफा कमवा रहे हैं। इसीलिए महंगाई बढ़ी है। किसान दुःखी है। नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है। भाजपा सरकार ने फौज की भर्ती बदल कर नौजवानों को अग्निवीर बना दिया। नौजवान दौड़ता है, तैयारी करता है, लेकिन उसे अब फौज की पक्की नौकरी नहीं मिल रही है। जब समाजवादी सरकार आयेगी, अग्निवीर की भर्ती खत्म कर देंगे। भाजपा सरकार बजट कट करने के लिए अग्निवीर योजना लायी है। समाजवादी लोग नौजवानों को फौज की पक्की नौकरी देंगे। भाजपा साजिश करके नौकरी नहीं देना चाहती।
अखिलेश यादव ने खैर के किसानों और नौजवानों को बधाई देते हुए कहा कि जब भी आंदोलन हुआ यहां के लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। भाजपा सरकार किसानों की जमीन छीनती है। जबकि समाजवादी सरकार में सर्किल रेट बढ़ाकर बात-चीत करके विकास के लिए जमीन ली जाती थी। समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों को सम्मान दिया। उन पर लगे मुकदमों को वापस लिया।

समाजवादी सरकार ने हरदुआगंज में बिजली घर लगवाया। बिजली मिलने लगी लेकिन भाजपा सरकार ने बिजली की कीमत बढ़ा दी। समाजवादी सरकार में बिजली घर लगाए गए। गरीबों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई। अस्पताल बनवाए। पुलिस व्यवस्था सुधारने के लिए डायल 100 शुरू की। भाजपा सरकार ने सब बर्बाद कर दिया। मुख्यमंत्री जी पीडीए से घबराए हुए हैं। पीडीए के खिलाफ अनाप-शनाप बोलते हैं। नई-नई परिभाषा बताते है लेकिन किसानों के डीएपी की बात नहीं करते हैं। उसके बारे में कुछ नहीं बोलते हैं। बिजली कारखानों के बारे में नहीं बात करते हैं। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पुलिस को बर्बाद कर दिया। अभी तक पुलिस चोरों को पकड़ती थी, लेकिन भाजपा सरकार में पुलिस ही पुलिस को पकड़ रही है।

भाजपा सरकार जाने वाली है। समाजवादी लोग पीडीए परिवार को जोड़कर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसीलिए मुख्यमंत्री जी घबराकर नारा दे रहे हैं बटोगे तो कटोगे। भाजपा के मुख्यमंत्री को शायद यह नहीं पता है कि गांव के लोग सौहार्द पसंद लोग हैं। एकता, भाईचारे से रहते हैं। मुख्यमंत्री जी के नफरत और समाज को तोड़ने वाली भाषा को समझ रहे हैं। इस तरह का नारा मुख्यमंत्री जी ने अंग्रेजों से सीखा है। अंग्रेजों ने भी इसी तरह से बांटो और राज करो का नारा दिया था। अंग्रेज चले गए लेकिन उनके वचन वंशी और विचार वंशी समाज में अभी भी है। ये नकारात्मक लोग है। इनका गठबंधन एनडीए नकारात्मक गठबंधन है। हमारा पीडीए पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव है। हमारा नारा सकारात्मक है। हमारी सोच सकारात्मक है। हम नौजवानों, किसानों को आगे बढ़ाते है। हमने लैपटॉप दिया, नौजवानों को आगे बढ़ाया। बहुत घरों में वे लैपटॉप आज भी चल रहे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि वस्त्रो से कोई योगी नहीं बनता है। विचारों और भाषा से योगी बनते है। मुख्यमंत्री जी झूठ का प्रचार करते हैं। गलत बयानी करते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इनके बुलडोजर को रोक दिया। इस सरकार ने विकास के प्रतीक बुलडोजर को विनाश और विध्वंस का प्रतीक बना दिया। हम सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद करते हैं, बधाई देते हैं। उन्होंने बुलडोजर को रोका है और भाजपा सरकार पर जुर्माना भी लगाया है। समाजवादी लोग हमेशा अलोकतांत्रिक और असंवैधानिक बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ रहे हैं।उन्होंने कहा कि एनकाउण्टर वाली सरकार संविधान विरोधी है। भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान के खिलाफ कार्य कर रही है। विश्वविद्यालयों में पीडीए के साथ भेदभाव हो रहा है। नौकरी, आरक्षण नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार में विश्वविद्यालयों में पीडीए के लोगों को बड़े पदों में 15 फीसदी भी नौकरी नहीं मिल रही है। प्रोफेसर की नौकरियों में पीडीए के साथ बड़े पैमाने पर भेदभाव हो रहा है।

संविधान बचाने की लड़ाई बहुत लम्बी है। हम लोग इस लड़ाई को जारी रखेंगे। भाजपा सरकार नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती है। सिर्फ सपना दिखाती है। अब वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने का सपना दिखा रही है। भाजपा ऐसे वादे करती है, जिसे आम जनता समझ ही न पाये। मुख्यमंत्री जी की कुर्सी खतरे में है। चुनाव बाद इनकी कुर्सी छिन जाएगी। वे घबराए हुए है। पहले डरे हुए थे। अब हिले हुए है। मुख्यमंत्री जी की भाषा बदल गयी है। इनको पता है कि यह चुनाव उनके हाथ से फिसल गया है, इसीलिए समाज में अंदर ही अंदर बारूद बिछा रहे हैं। अपनी कुर्सी बचाने के लिए भाग रहे है। भाजपा सरकार ने सबको धोखा दिया-अखिलेश