Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 12 जनवरी को 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का प्रधानमंत्री करेगें उद्घाटन

12 जनवरी को 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का प्रधानमंत्री करेगें उद्घाटन

357

24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का वर्चुअल स्वरूप में मा0 प्रधानमंत्री जी 12 जनवरी को करेगें उद्घाटन,जनपद के युवा वर्चुअल कार्यक्रम के वेबकास्ट लिंक से जुड़कर हो लाभान्वित।

प्रतापगढ़। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने अवगत कराया है युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दिनांक 12 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित किये जाने वाले 24वें राष्ट्रीय युवा उत्सव का इस वर्ष वर्चुअल स्वरूप में उद्घाटन लोक कल्याण मार्ग नई दिल्ली में मा0 प्रधानमंत्री जी भारत सरकार द्वारा वीडियो कान्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जिसका मिनट टू मिनट कार्यक्रम दिनांक 12 जनवरी 2021 को प्रातः 10 बजे वेब-कास्ट लिंक https://webcast.gov.in/parliament पर प्रसारित होगा। उन्होने बताया है कि जनपद के युवा एवं विकास खण्डों के युवक एवं महिला मंगल दल के पदाधिकारी/सदस्य दिनांक 12 जनवरी को वर्चुअल स्वरूप में आयोजित राष्ट्रीय युवा उत्सव 2021 के वेबकास्ट लिंक से जुड़कर लाभान्वित हो।