Saturday, March 21, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती

हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती

224

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर रामजानकी एवं हनुमान मन्दिरों में आयोजित हुआ रामायण पाठ।हर्षोल्लास के साथ जनपद में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयन्ती, आयोजित हुये विविध कार्यक्रम।

प्रतापगढ़, शासन के निर्देशानुसार आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को जनपद में भव्य रूप से मनाई गई। इस अवसर पर जनपद में कई आयोजन किये गये। रामजानकी एवं हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्जवलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ। जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने माँ बेल्हा देवी मन्दिर में पहुॅचकर वाल्मीकि रामायण पाठ में सम्मिलित हुये। इस दौरान उन्होने राम जानकी मन्दिर व माँ बेल्हा देवी मन्दिर में पूजा.अर्चना की तथा महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस दौरान उन्होने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृतिए सामाजिक मूल्योंए मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों के चिन्तक थे जिन्होने रामायण जैसे सांस्कृतिक महाकाव्य की रचना की जिसके माध्यम से मानव मूल्य गढ़ने में आज भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। महर्षि वाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय है। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि है उन्होने विश्व प्रसिद्ध कालजई कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवन काल में की। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं जिनके द्वारा रचित रामायण विश्व के आदि ग्रन्थ के रूप में आज भी पूज्यनीय है जो व्यक्तिए समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मागदर्शन का आधार है। जिलाधिकारी ने देवघाट स्थित हनुमान मन्दिर में आयोजित पाठ कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुये। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेयए अपर जिलाधिकारी,शत्रोहन वैश्यए उपजिलाधिकारी सदर सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।

महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर जनपद के रामजानकी मन्दिर बेल्हा देवी धामए वाल्मीकि मन्दिर दहिलामऊए देवघाट मन्दिरए हनुमान मन्दिर उड़ैयाडीह तिराहा पट्टीए श्रीराम शिव मन्दिर अमरगढ़ए बाराही देवी धाम स्थित राम मन्दिर, हनुमान मन्दिर स्टेट बैंक के सामने रानीगंज, हनुमान मन्दिर लखेरा सांगीपुर, हनुमान मन्दिर लालगंज, श्रीराम हनुमान मन्दिर रघवापुर लालगंज, बूढ़े हनुमान मन्दिर गंगा जी के किनारे कालाकांकर, श्रीराम शिव मन्दिर शिवपुरम कुण्डा सहित अन्य मंदिरों में रामायण पाठए भजन कीर्तन एवं दीपदान किया गया। जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण रूप से सम्पन कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने मन्दिरों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की थी।