Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश रोजगार मेले के प्रभारी प्रथमेश कुमार

रोजगार मेले के प्रभारी प्रथमेश कुमार

233

अयोध्या, रोजगार मेले के सफल आयोजन हेतु जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रोजगार मेला के सफल आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को प्रभारी बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या सत्य प्रकाश सिंह को रोजगार मेले में आवश्यक व्यवस्था, क्षेत्राधिकारी नगर निपुण अग्रवाल को रोजगार मेले में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था, संयुक्त निदेशक,राजकीय आई0टी0आई0 डी0के0सिंह को रोजगार मेले में आने वाले अतिथ्यिों सहित सभी के लिए आवश्यक व्यवस्था, उपश्रमायुक्त अनुराग मिश्रा को रोजगार मेला स्थल पर आने वाले अभ्यर्थियों के पंजीयन की जिम्मेदारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 के0के0लाल को लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह को रोजगार मेला स्थल की साफ सफाई, पेयजल व्यवस्था व कमरों को सेनेटाइज कराने की जिम्मेदारी, मुख्य चिकित्साधिकारी घनश्याम सिंह को कोविड-19 अन्तर्गत सक्रीनिंग की व्यवस्था के साथ डाक्टरों की एक टीम मेला स्थल पर लगाने की जिम्मेदारी, उप निदेशक सूचना डाॅ0मुरलीधर सिंह को रोजगार मेला के प्रचार प्रसार हेतु जिम्मेदारी सौपी गयी है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सौपे गये दायित्वों व कार्यों को पूरी निष्ठा के साथ सम्पन्न करायेंगे। कोविड-19 के चलते प्रदेश सरकार की प्रवासी श्रमिकों व बेरोजगार युवकों को रोजगार प्रदान कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में है।