Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश महोबा में एक सड़क दुर्घटना,मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 की...

महोबा में एक सड़क दुर्घटना,मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 की सहायता

238

मुख्यमंत्री ने जनपद महोबा में एक सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 की सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश
इस हादसे में घायलांे का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद महोबा में एक सड़क दुर्घटना में छात्रों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपए की अनुमन्य सहायता राशि प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने इस हादसे में घायलांे का समुचित उपचार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना के दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए।