Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ 09 अक्टूबर को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री...

प्रतापगढ़ 09 अक्टूबर को ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री मोती सिंह का आगमन

395


कैबिनेट मंत्री ब्लाक मंगरौरा में जनता दर्शनध्विकास खण्ड का निरीक्षण एवं विभागीय कार्यो की करेंगें समीक्षा।


प्रतापगढ़, प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ष्ष्मोती सिंहष्ष् जी दिनांक 09 अक्टूबर को लखनऊ से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 10 बजे विकास खण्ड मंगरौरा परिसर आयेगें जहां पर वह जनता दर्शनध्विकास खण्ड का निरीक्षण एवं विभागीय कार्यो की समीक्षा जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ करेगें। पूर्वान्ह 11,45 बजे मंत्री जी निरीक्षण भवन लोक निर्माण विभाग प्रतापगढ़ आयेगें। मंत्री जी स्थानीय भ्रमणध्क्षेत्र भ्रमण करेगें। दिनांक 10 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्री जी पूर्वान्ह 10.30 बजे अफीम कोठी में क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान द्वारा नवनिर्मित सेमिनार हाल एवं महिला छात्रावास का उद्घाटन करेगें। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ग्राम्य विकास आनन्द स्वरूप शुक्ला जी की सहभागिता रहेगी। कैबिनेट मंत्री जी पूर्वान्ह 11 बजे यहां से रायबरेली के लिये प्रस्थान करेगें।