Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों पर हुए 15 नामांकन

नामांकन के पहले दिन विभिन्न पदों पर हुए 15 नामांकन

230

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या, भेलसर रूदौली बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रकिया मंगलवार से शुरू होने पर पहले दिन विभिन्न पदों के लिए 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन धनीराम यादव ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर अफसर रजा रिजवी व प्रमोद कुमार दृवेदी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बृज कुमार शर्मा,राम प्रगट,उपाध्यक्ष दिव्तीय पर रामेश्वर रावत,बालेंद्र सिंह,महामंत्री पद पर अमर सिंह यादव,संयुक्त मंत्री पद पर रबीन्द्र नाथ तिवारी,संयुक्त मंत्री पद पर नन्द किशोर,गवर्निंग कांउसिल जूनियर पद पर गुंजित कुमार,गवर्निंग सीनियर पद पर सन्त राम व कोषाध्यक्ष पद पर राम तीरथ रावत ने अपना अपना नामांकन किया है।बताया कि नामांकन पत्र 18 व 19 नवंबर को भी दाखिल होंगे।नामांकन पत्रों की जांच व नामांकन पत्र वापसी 20 को व मतदान 27 नवंबर को होगा।मतदान के बाद 27 को ही मतगणना होगी उसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।