Tuesday, May 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ

199

अयोध्या, जिलाधिकारी अनूज कुमार झा ने टाटा वेलफेयर सोसाइटी द्वारा जश्न ईद ए मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर जिला अस्पताल अयोध्या में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रथमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नगर डॉ वैभव शर्मा, टाटा वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं रक्तदान शिविर के आयोजक मो0 कमर राईन सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं रक्त दाता उपस्थित रहे।

       इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान ईद ए मिलादुन्नबी के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस आयोजन के दौरान त्यौहार तो मनाया ही जा रहा हैय इसके साथ ही लोगों जरूरतमंदों को मदद भी मिल रही है। त्योहार मनाने की इस भावना दूसरों को मदद भी मिल रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कोविड-19 के दौरान चिकित्सकों द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की।