Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन डेमो कार्य किया गया

कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन डेमो कार्य किया गया

225

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

भेलसर/अयोध्या – कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए शुरू होने वाले ड्राई रन टीकाकरण का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo अजय मोहन की उपस्थित में किया गया।
सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन डेमो कार्य किया गया।ड्राई रन का शुभारंभ करने पहुंचे जिले के एसीएमओ डॉ0 अजय मोहन की देखरेख में ट्रायल का शुभारंभ किया गया।

अधीक्षक डॉ0 पीके गुप्ता ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में 25 लोगो ड्राई रन सूची में शामिल था।जिनके ऊपर ट्रायल किया गया।ड्राई रन के लिए 2 बूथ बनाए गए।प्रथम टीम में 15 और द्वितीय टीम में 10 लोग शामिल रहे।कर्मचारियों के साथ डेमो कार्य किया गया और उसके बाद संबंधित रिएक्शन का भी माक ड्रिल किया गया।कही कोई समस्या नही आई।इस अवसर पर बीपीएम आशुतोष सिंह मौजूद रहे।