Wednesday, February 4, 2026
Advertisement
Home समाज अन्य बड़ी खबरें अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

704

दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, कोरोना की वर्तमान स्थिति पर सर्वदलीय बैठक, केजरीवाल ने कांग्रेस-BJP को भी निमंत्रण दिया, कल 11 बजे दिल्ली सचिवालय में होगी बैठक, GTB अस्पताल 238 ICU बेड बढ़ाने के लिए तैयार-केजरीवाल।

दिल्ली में कोरोना महामारी भयानक रूप ले चुकी है। राजधानी में 24 घंटे में मौत का नया रिकॉर्ड बन गया है। बीती रात जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कल सबसे ज्यादा 131 लोगों ने जान गंवाई, वहीं 24 घंटे में 7486 नए मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना का आंकड़ा 89 लाख 60 हजार के करीब पहुंच गया है। 24 घंटे में करीब 45 हजार नए मामले सामने आए हैं, जबकि इतने ही समय में करीब 49 हजार लोग रिकवर हुए हैं।