Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home विशेष स्वतंत्र देव सिंह ने नव वर्ष शुभकामना संदेश व बधाई दी

स्वतंत्र देव सिंह ने नव वर्ष शुभकामना संदेश व बधाई दी

300

लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश की जनता को नव वर्ष की शुभकामनाएं व बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बधाई संदेश में कहा कि 2021 भारत के लिए नई उम्मीदों और प्रगति का वर्ष होगा। पूरे विश्व में भारत की कीर्ति बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश भी प्रगति पथ पर और अधिक गति से आगे बढ़ेगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि 2021 कोविड-19 पर पूर्ण विजय का वर्ष साबित होगा, जो जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य के साथ ही सामाजिक व आर्थिक उन्नति प्रदान करेगा। श्री सिंह ने अपने संदेश में वर्ष 2020 के अन्तिम दिन पर उन डाक्टर्स, सफाईकर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं आदि को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने कोरोना काल में जनसेवा करते हुए अपनी प्राणों की आहुति दी। श्री सिंह ने कहा कि कवच बनकर देशवासियों की रक्षा करने वाले कोरोना योद्धाओं का बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।