Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे,सपा ने की शिकायत

लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे,सपा ने की शिकायत

120
लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे,सपा ने की शिकायत
लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे,सपा ने की शिकायत

      लाखों मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटे जाने की सपा ने की शिकायत। फार्म 7 का गलत ढंग से इस्तेमाल कर मतदाताओं के नाम काटने की साजिश में लगे लोगों की गिरफ्तारी की मांग। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन भेजा। 

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ से मांग की है कि जनपद फर्रूखाबाद 192 कायमगंज विधान सभा में निर्वाचित वर्तमान 2 सभासदों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटने के लिए फार्म-7 भर कर जमा करने वालों तथा फार्म के आवेदकों के विरुद्ध एफ.आई.आर.दर्ज करवा कर उनकी गिरफ्तारी की जाये व जनपद फर्रूखाबाद, आजमगढ़, बदायूं, गाजियाबाद, सन्तकबीर नगर, मथुरा, पीलीभीत, मिर्जापुर, गाजीपुर, रायबरेली, मऊ, सोनभद्र सहित प्रदेश के सभी जनपदों व विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रो में भा0ज0पा0 के जिलाध्यक्ष, विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची से वैध मतदाताओं के नाम अवैध ढंग से काटने के लिए फार्म-7 लाखों की संख्या में जमा कर दिया गये है, यह सभी फार्म-7 समाजवादी पार्टी समर्थक वैध मतदाताओं विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय और पी0डी0ए0 मतदाताओं के हैं, यह सभी मतदाताओं ने गणना प्रपत्र भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये थे उसके बाद उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हो गया है, तथा सभी मतदाता दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

भा0ज0पा0 द्वारा समाजवादी पार्टी के लाखों वैध मतदाताओं को अवैध ढंग से काटने की साजिश करने के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाये तथा सभी फार्म-7 तत्काल प्रभाव से निरस्त किये जायें जिससे, एस.आई.आर. प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष सम्पन्न हो सके।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद फर्रूखाबाद, 192-कायमगंज विधान सभा में निर्वाचित सभासदों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से काटने के लिए भा0ज0पा0 द्वारा फार्म-7 में निर्वाचित सभासदों के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। (1)-नगर पंचायत समशाबाद की निर्वाचित सभासद खुर्शीदा बेगम (वर्तमान सभासद) का नाम पोलिंग बूथ संख्या 375 के मतदाता क्रमांक 15 पर दर्ज है, तथा (2)-नगर पंचायत समशाबाद के निर्वाचित सभासद नुसरत (वर्तमान सभासद) का नाम पोलिंग बूथ संख्या 384 के मतदाता क्रमांक 107 पर दर्ज है। दोनों सभासदों का नाम काटने के लिए भा0ज0पा0 द्वारा फार्म-7 भर कर जमा किया गया है।

जनपद कासगंज, 100-कासगंज विधानसभा में बूथ संख्या-1, से लेकर के 200 तक तथा 201, 202, 203, 213, 214, 215, 222, 237, 238, 239, 245, 246, 247, 248, 249, 250, 251, 252, 253, 255, 256, 257, 258, 263, 264, 305, 306, 313, 314, 315, 316, 324 से 344, 358, 359, 360, 361, 362, 365, 366, 367, 368, 390, 391, 392, 401, 402, 403, 404, 405, 406, 425, 426 के बूथों पर भा0ज0पा0 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म-7 में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा करवा कर साजिशन वोट काटने की साजिश की जा रही है।

101- अमापुर विधान सभा के पोलिगं बूथ संख्या-10,18, 20, 24, 25, 26, 27, 28, 38, 39, 40, 41, 42, 43, 47, 49, 53, 54, 56, 58, 67, 69, 75, 79, 80, 81, 82, 86, 87, 88, 89, 90, 91, 92, 93, 94, 95, 96, 97, 98, 99, 100, 101, 102, 103, 104, 105, 106, 107, 108, 109, 111, 112, 113, 114, 115, 118, 119, 120, 121, 124, 125, 126, 127, 128, 131, 132, 133, 134, 135, 137, 138, 145, 146, 153, 154, 155, 158, 159, 162, 163, 164, 172, 184, 186, 187, 188, 191, 192, 193, 221, 225, 226, 227, 228, 229, 230, 231, 235, 234, 238, 239, 243, 244, 245, 246, 247, 248, 249, 250, 251, 252, 253, 254, 261, 274, 276, 280, 281, 282, 283, 284, 292, 293, 295, 296, 305, 312, 313, 319, 325, 326, 327, 328, 331, 332, 333, 334, 336, 342, 343, 356, 357, 364, 365, 374, 376 पर फार्म-7 के जरिऐ साठ-गांठ कर के फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से वोट काटने का साजिश की जा रही है।

102 पटियाली विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या- 4, 7, 9, 11, 12, 13, 15, 16, 16, 19, 20 ,22 ,24, 28, 29, 42, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 52, 54 ,55, 56, 57, 58, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 66, 67, 68, 69, 70, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85, 91, 93, 98, 101, 102, 104, 106, 113, 119, 121, 122, 128, 131, 132, 133, 135, 139, 141, 142, 147, 148, 149, 153, 157, 161, 162, 163, 165, 166, 167, 168, 171, 182, 199, 200, 206, 207, 208, 215, 216, 217, 225, 229, 231, 232, 235, 242, 246, 249, 257, 259, 260, 262, 263, 264, 267, 268, 269, 274, 275, 276, 277, 278, 279, 282, 286, 287, 291, 292, 294, 298, 299, 301, 304, 305, 308, 309, 316, 323, 330, 331, 332, 346, 347, 350, 356, 362, 364, 365, 366, 367, 369, 378, 382, 383, 385, 391, 392, 394, 396, 398, 399, 401, 402, 403, 404, 405, 406, 407, 408, 409, 410, 411, 412, 413, 414, 415, 416 पर बी0एल0ओ0 द्वारा नये मतदाता बनाने में टाल-मटोल किया जा रहा है।

जनपद आजमगढ़ की सभी विधान सभाओं में भा0ज0पा0 पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत बड़ी संख्या में फार्म-7 में मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

जनपद बदांयू, 117-दातागंज विधान सभा में भा0ज0पा0 के पदाधिकारियों द्वारा कई हजार फार्म-7 में मतदाताओं का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पाज जमा कर दिया गया है। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।
116-शेखूपुर विधान सभा में भगवान सिंह पुत्र टीकाराम द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

जनपद गाजियाबाद, 56-सदर विधान सभा के पोलिंग बूथ नम्बर-63, 64, 66 में भा0ज0पा0 कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 में मतदाता का नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिया गया है। यह सभी मतदता समाजवादी पार्टी समर्थक वैध मतदाता है। भा0ज0पा0 द्वारा इनका नाम मतदाता सूची से डिलीट कराने की साजिश की जा रही है।
58-धौलाना विधान सभा में भा0ज0पा0 द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर फार्म-7 में मतदाताओं का नाम व नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिया गया है। यह सभी वैध मतदाता है और समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

54-मुरादनगर विधान सभा के पोलिंग बूथ नम्बर 160, 170, 171, 172, 173, 174, 175, 176, 177,178, 179, 446, 447, 448, 449, 450, 451, 452 में भा0ज0पा0 कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिया है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक और वैध मतदाता है, भा0ज0पा0 अवैध ढंग से मतदाता सूची से नाम काटने की साजिश कर रही है।

जनपद सन्तकबीर नगर में 312-मेंहदावल विधानसभा, 313-खलीलाबाद विधानसभा, 314-घनघटा विधान सभा में मुस्लिम बाहुल्य पोलिंग बूथों पर भा0ज0पा0 के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

जनपद मथुरा की सभी विधान सभाओं में भा0ज0पा0 पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत बड़ी संख्या में फार्म-7 में मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।
बल्देव विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या 178, 180, 181, 210, 212 में फार्म-7 जमा किये गये है। सभी फार्म में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम है, और यह अपने स्थाई पते पर रह रहें है।

जनपद पीलीभीत 130-बीसलपुर विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या-370 व 394 में 200 से अधिक फार्म-7 जमा किये गये है। पोलिंग बूथ संख्या 389 में 150 से अधिक फार्म-7 जमा किये गये है। पोलिंग बूथ संख्या 368 में 330 फार्म जमा किये गये है। पोलिंग बूथ संख्या- 392, 365, 388, 362, 385 मे बड़ी संख्या में फार्म-7 में मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।
जनपद मिर्जापुर, 397-मझवाँ विधान सभा में 5 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर फार्म-7 में पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

395-छानबे विधान सभा में मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने के लिए भा0ज0पा द्वारा फार्म-7 भर कर जमा किये गये है। तथा 399-मडिहान विधान सभा व 398-चुनार विधान सभा में भी बड़ी संख्या में मतदाताओ के नाम काटने के लिए फार्म-7 भरकर जमा किया गया है।

जनपद गाजीपुर, की सभी 7 विधान सभाओं में भा0ज0पा0 द्वारा बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने के लिए फार्म-7 बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। यह सभी वैध मतदाता है, और समाजवादी पार्टी समर्थक है, तथा दर्ज पते पर स्थाई रूप से निवास कर रहे है।

जनपद रायबरेली, 180-रायबरेली विधान सभा में पोलिंग बूथ संख्या- 166 में 99 मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर फार्म-7 बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये हैं। पोलिंग बूथ संख्या 120 में 200 फार्म, पोलिंग बूथ संख्या 119 में जमा किये गये है।

181-सलोन विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या 77, 78 में बड़ी संख्या में फार्म-7 भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा जमा किये गये है। यह सभी फार्म समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के है।

जनपद हमीरपुर, 231-चरखारी विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या-43, 44 तथा अन्य पोलिंग बूथों पर भा0ज0पा0 द्वारा फार्म-7 बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। यह सभी समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

जनपद महराजगंज, 315-फरेंदा विधान सभा में 1319 फार्म-7, 316-नौतनवा विधान सभा 39 फार्म-7, 317 सिसवां विधानसभा में 107 फार्म-7, 318 महरजागंज विधानसभा में 99 फार्म-7, 319 पनियरा विधानसभा में 92 फार्म-7 भर कर भा0ज0पा0 पदाधिकारियों द्वारा बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है, यह सभी समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

जनपद सुल्तानपुर में सभी विधानसभा में फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास भा0ज0पा0 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जमा कर दिये गये है, यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

जनपद भदोही, 392-भदोही विधान सभा में भा0ज0पा0 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है, यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

जनपद सहारनपुर, 2-नकुड़ विधान सभा में भा0ज0पा0 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी संख्या में फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गयें है, यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।
जनपद देवरिया, 337-देवरिया विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या-274 में क्रमांक 370 से लेकर 376 तक मतदाताओं के नाम कहीं अन्य जगह से लाकर मकान संख्या-1 में जोड़ दिये गये है, जबकि इन मतदाताओं से उक्त मकान का कोई सम्बन्ध नहीं है। इन मतदाताओं का नाम डिलीट किया जाये।

342 बरहज विधान सभा के पोलिंग बूथ संख्या-182 में 13 मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर फार्म-7 में पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। इसी प्रकार सभी पोलिंग बूथों पर मुस्लिम समुदाय व पी.डी.ए. मतदाताओं के नाम काटने के लिए फार्म-7 जमा किये गये है।

जनपद कुशीनगर, की सभी विधान सभाओं में फार्म-7 में मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।
जनपद नोएडा, नोएडा विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या- 766 से 797 तक व 803 से 811 तक व 742 से 744 तक व 749, 702, 712, 713 आदि अन्य बूथों पर कई फर्जी नाम दर्ज है। इन मतदाताओं का 2003 की वोटर लिस्ट का कोई विवरण नहीं है।

जनपद गाजियाबाद, 54-मुरादनगर विधान सभा पोलिंग बूथ संख्या-174, 160, 170 व धौलाना विधानसभा क्षेत्र में भा0जा0पा0 कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।
जनपद सन्तकबीर नगर, मेंहदावल विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या-83 पर बी0एल0ओ0 को डरा धमका कर 17 मतदाताओ के जबरन नाम काटने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी के समर्थक है।

जनपद जौनपुर की सभी विधान सभाओं में भा0ज0पा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फार्म-7 भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है। यह सभी मतदाता समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाता है।

जनपद फतेहपुर, की सभी विधान सभाओं में भा0ज0पा0 के मण्डल अध्यक्ष बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा मुस्लिम मतदाताओं के नाम फार्म-7 में भर कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिये गये है, और समाजवादी समर्थक मतदाताओं के नाम काटने की साजिश की जा रही है। ई.आर.ओ. से शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

जनपद जालौन, 221-उरई विधानसभा में पोलिंग बूथ संख्या 149 सहित अन्य पोलिंग बूथों पर फार्म-7 में समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के नाम व ईपिक नम्बर पिं्रट करवा कर बी0एल0ओ0 के पास जमा कर दिया गया है। भा0ज0पा0 द्वारा पात्र मतदाताओं के नाम अवैध ढंग से काटने की साजिश की जा रही है।

जनपद मऊ, 355-मुहम्मदाबाद गोहाना में पोलिंग बूथ संख्या 209 व 211 पर फार्म-7 भर कर भा0ज0पा0 कार्यकर्ता रमाशंकर व शिवम द्वारा दिया गया है। फार्म-7 में सभी नाम समाजवादी पार्टी समर्थक मतदाताओं के है और दर्ज पते पर निवास कर रहे है। सभी का नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज है। भा0ज0पा0 द्वारा अवैध ढंग से नाम काटने की साजिश की जा रही है। जनपद सोनभद्र, 401-राबर्टसगंज में बूथ संख्या-14 दलित बाहुल्य बस्ती है, फार्म-7 भर कर वैध मतदाताओं का नाम अवैध ढंग से काटने की साजिश की जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपते हुए के.के. श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह और राधेश्याम सिंह ने त्वरित कार्रवाई की मांग की है।