Tuesday, March 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मन्दिर से दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल

मन्दिर से दर्शन कर लौट रहा श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल

449

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या, भेलसर सिद्धपीठ मां कामाख्या धाम मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक युवक की बाइक सामने से आ रही बाइक टकरा गई।इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे तत्काल जगदीशपुर के इंडो गल्फ अस्पताल ले जाया।

अमेठी जिले के कस्बा जगदीशपुर पुर निवासी अंकित कौशल(32)पुत्र महादेव सोमवार को बाइक से कामाख्या धाम मन्दिर दर्शन करने आए थे।दर्शन के बाद जब वह वापस घर लौट रहे थे तभी सैदपुर मार्ग पर बहुबारा मोड़ पर उनकी बाइक सामने से आ रही एक बाइक से टकरा गई।इस हादसे में अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।सैदपुर चौकी प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि घायल युवक के रिश्तेदार उसे इलाज के लिए जगदीशपुर लेे गए हैं।अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नही मिली है।