Wednesday, March 4, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्राथमिक विद्यालय गनौली में 151 वी गाँधी जयंती मनाई गई

प्राथमिक विद्यालय गनौली में 151 वी गाँधी जयंती मनाई गई

231

अयोध्या, रूदौली शिक्षा क्षेत्र रूदौली के अतंर्गत प्राथमिक विद्यालय गनौली में 151 वी गाँधी जयंती मनाई गई जिसमे समाजवादी पार्टी नेता व प्रधान संघ के प्रदेश सचिव मोहम्मद आरिफ ने बतौर मुख्यातिथि गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विद्यालय में ध्वजारोहण किया। उसके पश्चात आरिफ ने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई थी।सत्य और अहिंसा को लेकर गांधी जी के विचार न सिर्फ भारत मे बल्कि पूरे दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उन्होंने अपने सत्य और अहिंसा के दम पर अंग्रेजो को कई बार घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था।

गांधी जी ज्ञान आधारित शिक्षा के स्थान पर आचरण आधारित शिक्षा के समर्थक थे। वे शिक्षा को मानव के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम तानते थे। गांधीजी का यह मानना भी था कि व्यक्ति अपनी मातृभाषा में शिक्षा को अधिक रुचि तथा सहजता के साथ ग्रहण कर सकता है।

महात्मा गांधी व्यक्ति नहीं एक विचार हैं जिसके मूल में सर्वकल्याण की पवित्र भावना निहित है। असमानता, सामाजिक बिखराव व हिंसा से भरे विश्व में उन्होंने शांति, प्रेम और सत्य का सन्देश दिया जो सदैव प्रासंगिक है। शिक्षा, सामाजिक सौहार्द, सत्य-अहिंसा, सत्याग्रह, स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण तथा पर्यावरण संरक्षण की गांधी जी की अवधारणा को अपना कर ही हम विश्व कल्याण और अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

गांधी जी ने कई बड़े बड़े आंदोलन चलाकर अंग्रेजों की नींव को कमजोर कर दिया। दुसरी ओर सिटी पब्लिक स्कूल सोफियाना प्राथमिक विद्यालय हलीम नगर प्राथमिक विद्यालय मुस्कबाद गयादत्त राजनारायन जनविकास इंटर कॉलेज मीनापुर प्राथमिक विद्यालय सीवन बाजिदपुर ए आई एम जूनियर हाईस्कूल कोपेपुर सहित अन्य विद्यालय ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गमधी जी के जन्मदिन को मनाया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद अकील अहमद मास्टर अमरेश प्रताप सिंह सोनू शहरयार अहमद सरफराज नसरुल्लाह प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कसीम शौकत अली इसरार अहमद प्रधानाध्यापक मो अहमद वकारुल हसन उजैर अहमद डॉ प्रदीप कुमार सिंह ग्राम प्रधान मो अतहर सरफराज अहमद सहित अन्य अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।