Friday, May 8, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश परिक्रमा को लेकर यातायात डायवर्जन करने का प्लान शुरू

परिक्रमा को लेकर यातायात डायवर्जन करने का प्लान शुरू

269

अयोध्या, परिक्रमा को लेकर यातायात डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है। फोरलेन पर यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। अनुमति प्राप्त वाहन जिनके वाहन पास होगा वही वाहन अयोध्या क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। अयोध्या निवासी अपने पहचान पत्र दिखाकर अयोध्या क्षेत्र में प्रवेश पा सकेंगे।

चौदहकोसी परिक्रमा पर मार्ग परिवर्तन

-लखनऊ से गोरखपुर जाने वाले वाहन फोरलेन से जाएंगे आवश्यकता पकड़ने पर इन्हें बाराबंकी जिले के रामनगर चौराहे से गोंडा की ओर मोड़ दिया जाएगा।

-लखनऊ से अयोध्या की ओर जाने वाले वाहनों का सआदतगंज से शहर के भीतर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भारी वाहनों को थाना रौनाही के सामने रोका दिया जाएगा।

-रायबरेली रोड से अयोध्या आने वाले वाहनों का अग्रसेन चौराहा से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकतानुसार भारी वाहनों को इनायतनगर थाना के सामने रोका जाएगा।

-सुल्तानपुर से अयोध्या आने वाले वाहनों का शांति चौक से शहर की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकतानुसार भारी वाहनों को पूराकलंदर थाना के सामने रोका जाएगा।

-अंबेडकरनगर जिले से अयोध्या आने वाले वाहनों को देवकाली चौराहा से दर्शननगर की ओर प्रवेश वर्जित रहेगा।

-साकेत पेट्रोल पंप और लकड़ मंडी से नयाघाट की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

पंचकोसी परिक्रमा पर यातायात परिवर्तन

-पंचकोसी परिक्रमा के अवसर पर 24 नवंबर से परिक्रमा की समाप्ति तक निम्न व्यवस्था लागू रहेगी।