Thursday, March 5, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती पर ग्राम संपर्क अभियान के तहत...

पंजाब नेशनल बैंक ने गांधी जयंती पर ग्राम संपर्क अभियान के तहत शिविर का आयोजन

290

पंजाब नेशनल बैंक ने विकासखंड रुदौली के ग्राम कोलवा में गांधी जयंती पर ग्राम संपर्क अभियान के तहत किया शिविर का आयोजन।

नितेश सिंह

अयोध्या, भेलसर पंजाब नेशनल बैंक शाखा रुदौली ने विकासखंड रुदौली के ग्राम कोलवा में गांधी जयंती पर ग्राम संपर्क अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया।शिविर में भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने कहा कि नई कृषि नीति का फायदा आम किसान को मिलेगा।आमदनी बढ़ने से किसान मुख्य धारा के साथ कदम से कदम मिला कर चल सकेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर एपी मिश्रा ने कहा देश की आजादी के बाद सामाजिक विकास में बैंकों ने क्रांति लाई है।पीएनबी की योजनों से जुड़कर आम जन किसान,व्यपारी आर्थिक मजबूती की ओर बढ़ सकते है।बैंक के देयकों का समय से भुगतान कर नई योजनों का लाभ ले।चीफ मैनेजर राजीव कुमार ने कहा कि सरकार ने कृषि क्षेत्र के विकास के विकास के लिए कई योजनाएं लागू की है।

मार्केटिंग ऑफिसर अशोक पांडे ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के तहत सरकार की सेवा सुरक्षा बीमा,जीवन ज्योति बीमा,डिजिटल इंडिया,कृषि लोन,हाउसिंग लोन एवं बैंक की ओर से चला रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संजय कुमार,कृषि अधिकारी श्यामसुंदर,पूर्व ग्राम प्रधान राम सागर यादव,कमलेश यादव,रामकरन सिंह,हरिओम मिश्रा,पिंटू,प्रदीप रावत,विजय सिंह,पिंटू सिंह आदि मौजूद रहे।