Wednesday, June 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा राज्यपाल को देगा ज्ञापन

ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा राज्यपाल को देगा ज्ञापन

255

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी द्वारा उपचुनाव वाले जनपदों को छोड़कर प्रदेश के सभी जनपदों में 19 अक्टूबर 2020 को प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के सम्बंध में महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।

    ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल महोदया के संज्ञान में उत्तर प्रदेश में बेखौफ अपराधियों के कारनामे लाये जाएंगे। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाएं चिंताजनक है। हत्या, लूट, और अपहरण का बाजार गर्म है। सत्ता संरक्षित अपराधियों को किसी का भय नहीं है। पुलिस तंत्र भी उनके समक्ष असहाय दिखाई देता है।ज्ञापन में राज्यपाल जी से आशा की गई है कि वे अपने संवैधानिक दायित्व का निर्वहन करेंगी।