Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ट्रेन से कटकर युवक की मौत

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

519

अब्दुल जब्बार

अयोध्या, भेलसर रुदौली कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गयी।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक रुदौली कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ अयोध्या रेल प्रखंड पर शनिवार की सुबह अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ़्तार अज्ञात ट्रेन से रौजागांव रेलवे स्टेशन के ग्राम बैनामा का पुरवा गांव के पच्छिम स्थित रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना रौजागांव स्टेशन मास्टर ने रुदौली जीआरपी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही रुदौली रेलवे चौकी प्रभारी जैनुल आबदीन ने घटना की जानकारी रुदौली कोतवाल कृष्णकांत यादव को दी।जानकारी मिलते ही रुदौली कोतवाल केके यादव ने तत्काल घटना की जानकारी एसआई हरिकेश यादव को दी।जानकारी मिलते ही अपने हमराहियों के साथ एसआई हरिकेश यादव व जीआरपी पुलिस ने घटना पर पहुंचकर म्रतक की पहचान कराई।मृतक की पहचान मनोज कुमार पुत्र राज कुमार 30 वर्ष निवासी ग्राम टांडा खुलासा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।इस सम्बंध में कोतवाल रूदौली केके यादव ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।