Saturday, April 18, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनके...

अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की

283

लखनऊ – समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है और सभी से सन् 2022 में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है।
अखिलेश यादव ने कहा आज के ही दिन 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान भी लागू किया गया था। हमें संविधान का सम्मान और आपसी भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द को हर कीमत पर बनाए रखना है। घृणा अविश्वास की जगह परस्पर प्रेम और आपसी विश्वास से समाज, प्रदेश, देश को मजबूत करें।

अखिलेश यादव ने कहा कि आज संविधान की मूल भावना एवं स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों की संरक्षा के लिए प्रतिबद्धता बनाये रखनी है। जन-जन से अपील है कि आइए समाजवादी पार्टी की ‘समाजवादी पार्टी का काम, जनता के नाम‘ की जनहितकारी नीतियों से जुड़िए और एक नए उत्तर प्रदेश के निर्माण के लिए एक नया संकल्प धारण कीजिए।