Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home समाज स्विटजरलैंड के ग्लोबल यूथ फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. छात्राएं

स्विटजरलैंड के ग्लोबल यूथ फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सी.एम.एस. छात्राएं

357

लखनऊ – सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की प्रतिभाशाली छात्राएं
अनाहिता सिंह (कक्षा-11) एवं फातिमा अल जेहरा अमन अजीज (कक्षा 10) 25 से 29 जनवरी तक
आयोजित होने वाले ‘यूथ फोरम स्विटजरलैंड – ग्लोबल चेंजमेकर्स प्रोजेक्ट’ में भारत का प्रतिनिधित्व
करेंगी।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह पहली बार है जब भारत के किसी विद्यालय को इस वैश्विक सम्मेलन में प्रतिभाग का अवसर मिल रहा है तथापि अनाहिता एवं फातिमा पहली भारतीय छात्रायें हैं जो इस सम्मेलन में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इससे पहले, यूरोप एवं अमेरिका के छात्र ही इस सम्मेलन में प्रतिभाग करते रहे हैं। श्री शर्मा ने आगे बताया कि सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं का चयन वैश्विक संस्था ‘अवसरशाला’ के तत्वावधान में किया गया है, जो कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा प्रायोजित है।

इस सम्मेलन में सी.एम.एस. छात्राएं संयुक्त राष्ट्र संघ के सस्टेनबल डेवलपमेन्ट गोल्स (सतत विकास लक्ष्यों) के सम्बन्ध में अपने विचार व्यक्त करेंगी, साथ ही विश्व की प्रख्यात हस्तियों से बातचीत कर अपने देश की महान संस्कृति ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर भी मिलेगा।


श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान कर विश्व नागरिक बनाने का सतत् प्रयास कर रहा है एवं सी.एम.एस. छात्र वैश्विक जिम्मेदारियों एवं वैश्विक चुनौतियों से
भलीभाँति अवगत हैं। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इन्हीं प्रयासों का प्रतिफल है कि विद्यालय के छात्र अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर लखनऊ का गौरव लगातार बढ़ा रहे हैं।