Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सीएचसी पर चल रहे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में 172 लोगो को लगा...

सीएचसी पर चल रहे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण में 172 लोगो को लगा कोरोना वैक्सीन का टीका

262

जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या /भेलसर – सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में गुरुवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ जिसमें 200 आंगनबाड़ी एव आशा कार्यकर्ताओं को टीकाकरण के लिए बुलाया गया था।इस दौरान टीकाकरण के लिए डॉक्टर्स की पूरी टीम सीएचसी पर तैनात थी।टीकाकरण के लिए दो कैम्प बनाये गए थे प्रत्येक कैम्प में 100,100 लोगो को टीका लगाने का लक्ष्य था।


डॉ0 प्रमोद गुप्ता ने बताया की बाल विकास विभाग की 200 आंगनबाड़ी व आशाबहू कार्यकर्ताओं को संयुक्त रूप से टीकाकरण के लिए बुलाया गया है।इसमें से 172 कार्यकर्ताओं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया वही चार महिलाएं गर्भवती थी,चार महिलाएं धात्री थी एवं एक महिला को गंभीर बीमारी थी।जिन्हें टीका नही लगाया गया।