Saturday, March 14, 2026
Advertisement

शोक

288

मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो0 मनोज कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ललित कला एवं संगीत विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह ने चित्रकला के क्षेत्र में  महत्वपूर्ण योगदान दिया।

वह एक सिद्धहस्त चित्रकार होने के साथ ही उत्कृष्ट शिक्षक भी थे। उनकी मृदुभाषिता और मिलनसारिता के सभी कायल रहे। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह के निधन से कला जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।