Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लापता युवती गन्ने के खेत से बरामद

लापता युवती गन्ने के खेत से बरामद

195

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

लापता युवती गन्ने के खेत से बरामद,अपनी मां की फटकार से क्षुब्ध होकर युवती ने उठाया कदम।

अयोध्या, भेलसर पटरंगा पुलिस ने शुक्रवार को अपने घर से लापता हुई युवती को आज बरामद कर लिया है।थाना प्रभारी पटरंगा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम जखौली की स्व0 ननकू की पुत्री नीलम (22) वर्ष को उसकी माँ ने किसी बात को लेकर काफी फटकार लगाई इसी बात को लेकर नीलम ने क्षुब्ध होकर घर से लापता हो गयी।युवती की माँ ने पटरंगा थाना पहुंच कर अपनी पुत्री के अपहरण होने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पटरंगा थाना प्रभारी ने युवती की माँ की तहरीर पर धारा 364,594,506 के तहत मुकदमा पंजीकृत करके युवती को तत्काल बरामद करने के लिये उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी को निर्देश दिया।उपनिरीक्षक राम खेलाड़ी ने महिला सिपाही ज्योति सिंह,सिपाही रामाश्रय के साथ युवती को खोजने में जुट गये।आज गांव के समीप स्थित खेत से बालिका को बरामद कर लिया।थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती अपनी माँ की फटकार से क्षुब्ध होकर गन्ने के खेत मे छिप गई थी।