Sunday, May 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहे अजगर को वनकर्मियों ने पकड़ा

आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहे अजगर को वनकर्मियों ने पकड़ा

312

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खान

अयोध्या, भेलसर रूदौली वन रेंज अन्तर्गत मवई सेक्शन के लालपुर गांव के निकट आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहे एक अजगर साँप को वनकर्मियों ने पकड़ लिया और उसे सुल्तानपुर के जंगल मे छोड़ दिया।वन विभाग के बीट प्रभारी हरिशंकर यादव ने बताया कि सुबह वो फॉरेस्टर नरेंद्र राव के साथ क्षेत्र में गस्त करने के लिए निकले थे कि अचानक लालपुर गांव के निकट एक 10 फुट का विशालकाय अजगर सांप शारदा सहायक नहर से निकलकर लालपुर गांव की ओर जा रहा था तभी उनकी निगाह इस सांप पर पड़ी।फारेस्टर नरेंद्र राव की अगुवाई में वनकर्मियों ने उसे पकड़कर सुल्तानपुर के जंगल में छोड़ दिया।