Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
Home राजनीति राशिदा रिजवान शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मनोनीत

राशिदा रिजवान शहर कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता मनोनीत

213

लखनऊ, कांग्रेस संगठन के प्रति निष्ठा एवं अनवरत पार्टी के कार्यक्रमों, नीतियों के किये जा रहे प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राशिदा रिजवान को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ का प्रवक्ता मनोनीत किया गया है।

राशिदा रिजवान से अपेक्षा की गयी है कि आप सौंपे गये दायित्व का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के हाथों को मजबूत बनाने एवं पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को प्रचारित-प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगीं।

राशिदा रिजवान के शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ का प्रवक्ता मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेशकांग्रेस के प्रभारी प्रशासन श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री अशोक सिंह, सम्पूर्णानन्द, श्री सुधांशु बाजपेयी, ज्ञान प्रकाश राय, डा0 शहजाद आलम, डा0 आर0सी0 उप्रेती, आर0बी0 सिंह एडवोकेट, अयूब सिद्दीकी, मो0 रईस, मुशर्रफ इमाम आदि वरिष्ठ नेताओं ने बधाई दी है।