Sunday, March 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने गन्नामंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने गन्नामंत्री के पिता को दी श्रद्धांजलि

241

मुख्यमंत्री ने जनपद शामली में गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा के पिता स्व0 रणवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।


लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद शामली में गन्ना विकास मंत्री श्री सुरेश राणा के आवास पहुंचकर उनके पिता स्व0 रणवीर सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य स्वतंत्र देव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।