
अनिल कुमार मिश्रा
अयोध्या, भेलसर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे के नेतृत्व में तहसील पहुंचे किसानों ने उपजिलाधिकारी रुदौली विपिन सिंह को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में जनपद के बैंकों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड में फसल बीमा के नाम पर पैसा काटे जाने,फसल नुकसान होने पर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने,बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र रौनाही बांध के दक्षिण बसे गांव रसूलपुर,जैथरी,मुतौली,नैपुरा,उधरौरा,जमदरा,सन्डरी,पसैया में किसानों की फसल नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने,जनपद में बन रहे पंचायत भवन व सामुदायिक शौचालय निर्माण मानक के अनुरूप कराए जाने,खंड विकास अधिकारी रूदौली और मवई को आम जनता का फोन नंबर रिसीव कराए जाने हेतु कार्रवाई किए जाने की मांग की।इस अवसर पर भोला सिंह अरविंद कुमार शांति मौर्या देव शरण तिवारी मौजूद रहे।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि मांगपत्र प्राप्त हुआ है।जायज़ मांगों पर कार्यवाही की जाए
























