
कांग्रेस पार्टी द्वारा भारत की सशक्तिकरण की यात्रा से जुड़े 60 सवालों का जवाब दीजिए और हर जिले में लैपटाप, मोबाइल फोन, टैब व सैंकड़ों सांत्वना पुरस्कार पाइये। द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता लाई है 16 से 22 वर्ष के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 13-14 सितम्बर को आनलाइन होगी परीक्षा। www.yuvajosh.in पर रजिस्टर करके प्रतियोगिता में ले सकते हैं भाग पिछले साल लगभग 5 लाख युवाओं ने भाग लिया था, इस वर्ष भी अब तक 5 लाख युवा करा चुके हैं पंजीकरण।
डा0 उमा शंकर पाण्डेय
लखनऊ, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस के फ्रन्टल संगठनों सेवादल, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई के अध्यक्षगण क्रमशः सेवादल के अध्यक्ष डा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय, महिला कांग्रेस की मध्य जोन की अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी, एनएसयूआई के अध्यक्ष श्री अनस रहमान, लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश त्रिपाठी एवं शहर अध्यक्ष श्री मुकेश सिंह चैहान ने पत्रकार बन्धुओं से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13-14 सितम्बर को द्वितीय राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की 75वीं जयन्ती पर इस प्रतियोगिता की शुरूआत हुई थी।प्रतियोगिता में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार लैपटाप, द्वितीय पुरस्कार मोबाइल फोन और तृतीय पुरस्कार टैब दिया जाएगा। साथ ही साथ हर जिले में सैंकड़ों सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे और सभी प्रतिभागियों को ई प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
छात्रों से भारत की सशक्तिकरण की यात्रा विषय 60 बहु विकल्पीय सवाल पूछे जायेंगे जिनका जवाब उन्हें 30 मिनट में देना होगा। इस प्रतियोगिता के जरिये भारत के स्वतंत्रता संग्राम, भारत का आर्थिक विकास, भारत में कल-कारखानों का विकास, भारत में विकास से जुड़ी मुख्य क्रान्तियों, खाद्य सुरक्षा कानून, मनरेगा व ऐसी अन्य तमाम प्रगतिशील योजनाओं, राजीव गांधी जी द्वारा किये गये विकास कार्यों, भारत में विज्ञान और तकनीकी का विकास, भारत में कला व साहित्य का विकास आदि मुद्दांे पर छात्र-छात्राओं के ज्ञान की परख कर उनसे इन विषयों पर संवाद स्थापित किया जाएगा। छात्र-छात्राओं के पास भी इसके जरिये ज्ञानार्जन का मौका है।
परीक्षा में 16 से 22 वर्ष के बीच के उत्तर प्रदेश के युवा भाग ले सकते हैं। परीक्षा में भाग लेने के लिए उन्हें ूूूwww.yuvajosh.in पर रजिस्टर करना है जो कि पूरी तरह निःशुल्क है। परीक्षा आनलाइन होगी और परीक्षा देने के लिए रजिस्टर करने वालों केा मैसेज के द्वारा एक लिंक भेजा जाएगा। इस लिंक को खोलकर विद्यार्थी परीक्षा दे सकते हैं। विद्यार्थी ूूू www.yuvajosh.in पर लाॅग इन करके भी परीक्षा दे सकते हैं।
सोशल मीडिया के जरिये भी इसका जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। हमारे सोशल मीडिया पेजों फेसबुक (YuvaJosh20) पर परीक्षा से जुड़ी तमाम जानकारियां समय-समय पर दी जायेंगी और हर दिन एक सवाल के जरिए सोशल मीडिया पर भी क्विज शुरू किया जाएगा। 5 सही सवालों का जवाब देने वालों को यहां भी पुरस्कार मिलेगा। फ्रन्टल संगठनों के अध्यक्षों एवं जिला व शहर अध्यक्ष लखनऊ ने कहा कि पिछले साल राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता केा भारी सफलता मिली भीं परीक्षा में लगभग 5 लाख विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इस वर्ष भी आन लाइन रजिस्ट्रेशन में अभी तक 5 लाख लोग रजिस्टर कर चुके हैं।























