मुंबई, बॉलीवुड फिल्मकार शेखर कपूर फिल्म ‘पानी’ को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करना चाहते हैं।शेखर कपूर अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘पानी’ सुशांत सिंह राजपूत के साथ बनाना चाहते थे। सुशांत सिंह ‘पानी’ फिल्म को लेकर खासा उत्साहित थे और उन्होंने इसके लिये काफी मेहनत की थी। सुशांत का ये ड्रीम प्रोजेक्ट था लेकिन शेखर कपूर और यशराज फिल्म्स के बीच हुए किसी विवाद के चलते यह फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी। शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, “यदि आप भगवान के साथ किसी यात्रा से जुड़ना चाहते हैं तो आपको सभी कदम आस्था के साथ आगे बढ़ाने पड़ेंगे। भगवान ने चाहा तो ‘पानी’ एक दिन जरूर बनेगी। मैं सुशांत को वो फिल्म समर्पित करूंगा। लेकिन ये फिल्म उन्हीं लोगों के साथ बनाई जा सकती है जो इंसानियत दिखाएं, ना की घमंड।”
Popular Posts
जलभराव से लोगो को निजात नही
गोरखपुर को नरक बना कर रख दिया है यहां के भ्रष्ट नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी।एक माह से जलभराव से लोगो को निजात नही...
Breaking News
CM योगी के बेड़े में शामिल हुआ अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर
उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी की हवाई यात्रा को और अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए वीवीआईपी एयर बेड़े में एक...
अमौसी एयरपोर्ट पर हड़कंप,केशव मौर्य-ब्रजेश पाठक फंसे
लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-505 में तकनीकी खराबी आ...
महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है-प्रतिभा सिंह
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लागन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से लोलई गांव में महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन...
नारी है सृजन,शक्ति व संस्कार की मूल प्रेरणा:मुख्यमंत्री
नारी को माना गया है सृजन, शक्ति व संस्कार की मूल प्रेरणा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जारी किया वीडियो संदेश।...






















