Saturday, March 14, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पण्डित पंत जी की सेवाओं का हमेसा ऋणी रहेगा उत्तर प्रदेश

पण्डित पंत जी की सेवाओं का हमेसा ऋणी रहेगा उत्तर प्रदेश

368

महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री भारत रत्न पण्डित गोविन्द बल्लभ पंत जी की आज 133वीं जयंती पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंत जी का पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित था। वे प्रखर वक्ता, प्रभावशाली सांसद तथा कुशल प्रशासक थे। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश पण्डित पंत जी की सेवाओं का हमेषा ऋणी रहेगा। उन्होंने समाज के कमजोर वर्ग, किसानों, और युवाओं के सम्मान और बेहतर जीवन की आधारशिला रखी थी।