Thursday, May 7, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश पटरंगा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो को किया...

पटरंगा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ दो को किया गिरफ्तार

321

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या, भेलसर पटरंगा थाना क्षेत्र की पुलिस ने गुरुवार सुबह आठ बजकर पन्द्रह मिनट पर दो आरोपियों को बीस लीटर कच्ची शराब के साथ बाजिदपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर लिया। जानकारी के मुताबिक पटरंगा थाना क्षेत्र में कच्ची शराब के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था।तभी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग बीस लीटर कच्ची शराब लेकर बाजिदपुर नहर की ओर जा रहे है।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक पंकज सिंह,हरिवंश यादव,कॉन्स्टेबल राजेश कुमार व प्रवीण कुमार सिंह के साथ बाजिदपुर नहर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।इस सम्बंध में उपनिरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की जामा तलाशी लेने पर मंगली रावत पुत्र सियाराम रावत व सुमेरी रावत पुत्र मनीराम रावत के पास से एक अलग-अलग पिपिया में 10-10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के विरुद्ध मु0अ0सं0 215 व 216/20 की धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।