
दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में अधेड़ की हुई मौत। मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव का है मामला। मृतक की पुत्री की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा।
अब्दुल जब्बार एडवोकेट
अयोध्या, भेलसर रूदौली सर्किल के मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव में दीवाल बनाने को लेकर दो पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई।जिसमें एक अधेड़ घटना स्थल पर गिर कर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी मवई ले गये जहां पर मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिजनों की तहरीर पर दो पुरूष व महिला के विरुद्ध मवई थाने में गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।
गुरुवार की देर शाम मवई थाना क्षेत्र के मवई गांव निवासी सल्लू उर्फ मुइनुद्दीन उम्र 58 वर्ष की जमीन के सामने पड़ोसी लियाकत अली अपनी दीवाल का निर्माण करवा रहा था जिसका सल्लू उर्फ मुइनुद्दीन की लड़की व उसके अन्य परिजन विरोध करने लगे।देखते ही देखते दोनों पक्षो में धक्का मुक्की व मारपीट होने लगी।इस दौरान सल्लू उर्फ मुइनुद्दीन गिरकर बेहोश हो गए।
परिजन सल्लू को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए सीएचसी मवई ले गए।जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पांच बेटियां हैं जिसमें से एक बेटी की शादी हो चुकी हैं।मृतक की बेटी की तहरीर पर पड़ोसी लियाकत अली,अयूब व एक महिला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या करने की तहरीर मवई थाना में देकर मुकदमा दर्ज कराया है।मवई थाना प्रभारी आरके राणा ने बताया कि घटना की जानकारी है दीवाल बनाने को लेकर दो पक्षों में धक्का मुक्की के दौरान एक अधेड़ गिर गया था जिसकी मौत हो गई।परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के भेजा जा रहा है।





















