Sunday, March 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दीपोत्सव आयोजन कार्यवाही प्रारम्भ

दीपोत्सव आयोजन कार्यवाही प्रारम्भ

221

अयोध्या, मण्डलायुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में दीपोत्सव-2020 के आयोजन संबंधी कार्यवाही प्रारम्भ हो गयी है। इसके क्रम में साकेत महाविद्यालय में सूचना एवं सांस्कृति विभाग के समन्वय से झांकी तैयार की जा रही है। इसके क्रम में आज मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा कालेज का भ्रमण का झांकी के तैयारी की जानकारी ली गई। उक्त अवसर पर उप निदेशक, सूचना, डा0 मुरलीधर सिंह, कार्यालय के लेखाकार/ए0डी0आईओ0 अवधेश कुमार जायसवाल, संस्कृति विभाग के प्रशासनिक अधिकारी  रामतीर्थ एवं प्रदर्शनी तैयार करने वाले मनीष सहित अन्य सहयोगी उपस्थित थे। झांकी में मुख्य रूप से पुत्येष्ठी यज्ञ, गुरूकुल शिक्षा, राम सीता विवाह, अहिल्या उद्धार, पंचवटी, रामेश्वरम् सेतु, पुष्पक विमान, केवट प्रसंग, रामदरबार, माता शबरी राम मिलन, लंका दहन आदि प्रमुख है।