Tuesday, March 3, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर

दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर

193

लखनऊ – जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया है कि जिला प्रशासन एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, जनपद लखनऊ की ओर से कोविड-19 महामारी से बचाव के भारत सरकार/राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए विकासखंड परिसर- मोहनलालगंज में शिविर लगाकर दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि अविनाश त्रिवेदी विधायक विधानसभा क्षेत्र बख्शी का तालाब एवं विशिष्ट अतिथि मोहित सिंह ब्लाक प्रमुख बख्शी का तालाब के कर कमलों द्वारा 50 ट्राईसाइकिल, 12 बैसाखी, 5 व्हीलचेयर, 4 श्रवण यंत्र कुल 71 सहायक उपकरण दिव्यांग जनों को वितरित किए गए।